कोलकाता : विधाननगर स्टेशन के नजदीक स्थित सुलभ शौचालय से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पायी है। मानिकतला पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Advertisement

शौचालय कर्मी कानू दास ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे विधाननगर स्टेशन के पास एक महिला सुलभ शौचालय में गई। दरवाजा अंदर से बंद था। एक घंटा बीत जाने के बाद भी उक्त महिला बाहर नहीं आयी, तब दरवाजा खटखटाया गया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तब एक अन्य महिला को बुलाया गया। उसने दरवाजे पर से झांक कर देखा कि शौचालय के अंदर महिला अचेत पड़ी है।

इसकी सूचना मानिकतला थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने बताया कि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला की मौत कैसे हुई, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का दावा है कि वह स्थानीय निवासी नहीं है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here