पति-बेटी के इलाज की जिम्मेदारी लेगी सरकार: चंद्रिमा

Advertisement

कोलकाता : भाजपा संयोजक तीस्ता विश्वास की सड़क हादसे में मौत की खबर से भाजपा खेमा शोक में है। तीस्ता देवी के पति गौरव विश्वास और उनकी बेटी को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीस्ता की मौत की खबर पाकर मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और विधायक देबाशीष कुमार बुधवार रात में तीस्ता के घर गए। चंद्रिमा ने बताया कि राज्य सरकार ने मृतक पूर्व पार्षद के पति और बेटी की चिकित्सा और अन्य सहायता देने का वादा किया है। यह भी कहा है कि उनकी पूरी जिम्मेदारी हमारी रहेगी।

भाजपा पार्षद और कोलकाता नगर निगम के वार्ड 86 की समन्वयक तीस्ता विश्वास की तमलुक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार शाम कॉलेज से एमएड सर्टिफिकेट लेकर कोलकाता लौटते समय उनका वाहन निमतौड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तीस्ता के पति गौरव विश्वास गाड़ी चला रहे थे, बगल में 12 साल की अवंतिका बैठी थी जबकि तीस्ता कार की पिछली सीट पर बैठी थीं।

गौरव ने तमलुक अस्पताल में पुलिस को बताया कि एक तेल टैंकर ने नियंत्रण खो दिया और हमारी कार को तेज गति से टक्कर मार दी। पुलिस ने तीस्ता समेत तीनों को तमलुक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीस्ता को मृत घोषित कर दिया। उनके पति व बेटी की चोटें गंभीर नहीं थीं, लेकिन दोनों को रात में कोलकाता लाया गया है और बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीस्ता की मौत पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष समेत भाजपा के अन्य नेताओँ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here