West Bengal BJP : रितेश तिवारी और जयप्रकाश पार्टी से बर्खास्त

कोलकाता : पार्टी लाइन के खिलाफ लगातार बयानबाजी और गतिविधियों के चलते सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रदेश नेता जयप्रकाश मजूमदार और रितेश तिवारी को पार्टी से सामयिक तौर पर बर्खास्त कर दिया है। एक बयान जारी कर प्रदेश अध्यक्ष ने रितेश तिवारी और जयप्रकाश मजूमदार को जांच पूरी नहीं होने तक पार्टी से बर्खास्त कर दिया।

गौरतलब है कि रितेश तिवारी और जयप्रकाश मजूमदार ने शोकॉज नोटिस के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है। इन दोनों को पिछले दिनों गठित राज्य कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया था। इस पर भाजपा ने दोनों को कारण बताओ नोटिस भेजा था लेकिन शाम में दोनों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद से बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले मतुआ समुदाय के लोगों को स्थाई नागरिकता नहीं देने के कारण पार्टी के खिलाफ नाराजगी लगातार बढ़ रही है। इसके खिलाफ मतुआ समुदाय से आने वाले केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के नेतृत्व में राज्यव्यापी अभियान चलाने की तैयारी चल रही है। हाल ही में ठाकुर के एक कार्यक्रम में रितेश तिवारी और जयप्रकाश मजूमदार शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

77 + = 84