West Bengal : खुद को आग लगाकर लग गया पड़ोसी के गले, दोनों झुलसे, इलाज जारी

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना जिले के अशोक नगर थाना अंतर्गत शेरपुर के कालीबाड़ी मोड़ इलाके में रविवार की सुबह दो लोगों के आग में झुलसने की खबर आई। आग में झुलसे दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ितों के नाम सुशांत दास (45) और सहदेव पारुई (45) हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तकरीबन 5 बजे सुशांत ने पहले अपने शरीर में आग लगाई और उसके बाद वह अपने पड़ोसी सहदेव घर में घुस गया और उसे जोर से पकड़ लिया। इस घटना में सुशांत और सहदेव बुरी तरह झुलस गए। सहदेव की स्त्री और बेटी उस समय दूसरे कमरे में थे, इसलिए वे बाल-बाल बच गए। इस घटना के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी है या फिर कोई और वजह पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

68 + = 73