Corona
फाइल फोटो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बीतने के बाद कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव लोगों की संख्या में 990 की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 45 हजार 437 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 845 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 15 लाख 90 हजार 32 में से 15 लाख 62 हजार 818 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 9 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19 हजार 105 पर जा पहुंची है। एक्टिव मरीजों की संख्या में 136 की बढ़ोतरी हुई है और 8 हजार 109 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर गिरकर 98.29 फीसदी पर पहुंची है। कुल 1 करोड़ 90 लाख 84 हजार 738 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here