Corona
फाइल फोटो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बीतने के बाद कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव लोगों की संख्या में 980 की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 47 हजार 131 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 880 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Advertisement

बुलेटिन के मुताबिक राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 15 लाख 91 हजार 944 में से 15 लाख 64 हजार 558 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 13 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19 हजार 126 पर जा पहुंची है। एक्टिव मरीजों की संख्या में 87 की बढ़ोतरी हुई है और आठ हजार 310 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर गिरकर 98.28 फीसदी पर पहुंची है। कुल एक करोड़ 91 लाख 80 हजार 886 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here