शिशिर बाजोरिया को विजय सिंह नाहर सम्मान

कोलकाता : कोलकाता की विशिष्ट सांस्कृतिक संस्था विचार मंच द्वारा पारसमल कांकरिया सभागार (श्री जैन विद्यालय), कोलकाता में आयोजित समारोह में शिशिर बाजोरिया को विजय सिंह नाहर सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात समाजसेवी शार्दूल सिंह जैन ने कहा कि विजय सिंह नाहर जी से मेरा आत्मीय संबंध था। वे सदाचार, सादगी एवं कार्य के प्रति समर्पित राजनेता थे। विचार मंच ने विजय सिंह नाहर जी के नाम से जो सम्मान देने का फैसला किया है, वह प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी ने कहा कि बाजोरिया जी ने उद्योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सुनाम अर्जित किया है, राजनीति के क्षेत्र में उनकी सक्रियता एवम् निष्ठा समाज–राष्ट्र के लिए उपयोगी होगी।
अपने वक्तव्य में शिशिर बाजोरिया ने कहा कि विजय सिंह नाहर जी के नाम से मिला सम्मान मेरे लिए आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी सोच ही हमारे राष्ट्र की उन्नति का आधार है। हम सब भारतवासियों को अपने देश और समाज के लिए कुछ रचनात्मक कार्य अवश्य करना चाहिए।

बाजोरिया को सम्मान स्वरूप मुक्ताहार, प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान राशि दी गई। मंच पर रिखभदास भंसाली भी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमाली पॉल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। विचार मंच के मंत्री सरदारमल कांकरिया ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी एवं आशा व्यक्त की कि बाजोरिया, विजय सिंह नाहर जी की भांति राजनीतिक क्षेत्र में वृहत्तर समाज के लिए कल्याण का कार्य करते रहेंगे। डॉ. तारा दूगड़ ने समारोह का कुशल संचालन किया तथा पदम चंद नाहटा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर विनोद कांकरिया, ललित कांकरिया, महावीर बजाज, अरुण प्रकाश मल्लावत, अरुण बच्छावत, विनोद मिन्नी, अशोक मिन्नी, श्रीमोहन तिवारी, राजाराम बिहानी, मनोज काकड़ा, संजय पाण्डेय, अनिल पाण्डेय के अलावा श्री जैन विद्यालय के अध्यापकगण भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युधिष्ठिर महतो, अरविंद तिवारी, हनुमान नाहटा, किशोर गनेरी की सक्रिय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

95 − 88 =