जेल में ध्वजारोहण करना चाहते थे केंद्रीय मंत्री, नहीं मिली अनुमति

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. सुभाष सरकार को मेदिनीपुर जेल में ध्वजारोहण की अनुमति नहीं मिली है। इसे लेकर वह बेहद खफा नजर आए और ममता बनर्जी सरकार पर स्वतंत्रता दिवस में भी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से विभिन्न केंद्रीय जेलों और अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम है। इसके लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र भी भेजा गया था लेकिन राज्य के मुख्य सचिव ने मेदिनीपुर जेल प्रबंधन को इस बारे में जानकारी ही नहीं दी। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वे केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे।

इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए संपर्क करने पर जेल अधिकारियों ने भी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। तृणमूल कांग्रेस के जिला कन्वेनर अजीत माइती ने कहा कि हर चीज का एक प्रोटोकोल होता है। केंद्रीय मंत्री पहुंच जाएंगे और ध्वजारोहण होगा, ऐसा होने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

78 − = 72