तृणमूल के संस्थापक सदस्य रहे बानी सिंह रॉय का निधन

कोलकाता : वयोवृद्ध तृणमूल कांग्रेस नेता और हावड़ा नगर निगम के पूर्व मेयर परिषद के सदस्य बानी सिंह रॉय का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 72 साल के थे।

शुक्रवार की सुबह सलकिया स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। रॉय, तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वे हावड़ा नगर निगम के तृणमूल बोर्ड के मेयर परिषद के सदस्य भी थे। पिछले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले उन्होंने तृणमूल छोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन वह भाजपा में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने हाल ही में भाजपा के खिलाफ बोलते हुए दावा किया था कि उन्होंने तृणमूल नहीं छोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

74 − = 71