15 जनवरी को मनेगा मकर संक्रांति का मुख्य पर्व : महंत संजय दास

गंगासागर/कोलकाता : मकर संक्रांति का मुख्य पर्व 15 जनवरी, 2022 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक स्नान दान हेतु माना जायेगा। यह जानकारी श्री कपिलमुनि मन्दिर, गंगासागर के श्री महन्त ज्ञान दास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने दी है।

उन्होंने इसे लेकर एक विज्ञप्ति जारी की है जिसमें लिखा है, “पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी शुक्रवार दिनांक 14 जनवरी 2022 को श्री सूर्य भगवान जी रात्रि 8 बजकर 34 मिनट पर मकर राशि पर आ रहे है। जिसका पूण्य काल 8 घण्टा पूर्व लगकर 16 घण्टा बाद तक रहता है। इसलिए 14 जनवरी दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर पुण्य काल शुरू हो जायेगा तथा 15 जनवरी 2022 शनिवार को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। अतः उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति का मुख्य पर्व 15 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक स्नान दान हेतु मनाया जाएगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

71 − = 64