कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सचिवालय में गृह विभाग के दफ्तर में अचानक दोपहर 12:30 बजे के करीब जा पहुंचीं। उस समय वहां केवल 25 फ़ीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति थी। इसे लेकर सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

Advertisement

ममता मुख्यमंत्री होने के साथ राज्य की गृह मंत्री भी हैं। हावड़ा में स्थित राज्य सचिवालय नवान्न की 14वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री का दफ्तर है। इसके अलावा चौथी मंजिल पर गृह विभाग का दफ्तर है। जैसे ही वह सचिवालय के गेट पर पहुंचीं, सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया गया कि सीएम को लेकर चौथी मंजिल पर जाएं। यहां पहाड़ विभाग का दफ्तर भी है। दोपहर 12:30 बजे जब ममता वहां पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि केवल 25 फ़ीसदी कर्मचारी आए हैं। जो लोग मौजूद थे पर बैठकर खड़े हो गए। ममता ने घूम-फिर कर कई कर्मचारियों का काम देखा, अधिकारियों से बातचीत की। करीब 10 मिनट तक वहां रहने के बाद मुख्यमंत्री 14वीं मंजिल पर अपने दफ्तर में गयीं।

सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने गृह सचिव से इस संबंध में बात की है और अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here