कोलकाता : पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में ठंड के मौसम में भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने इस बात की आशंका भी जताई है कि शनिवार को चक्रवात ‘जवाद’ बंगाल के तटीय क्षेत्रों में तांडव मचा सकता है।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, कोलकाता का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस है और यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

ठंड के इस मौसम में जब कड़ाके की सर्दी पड़नी चाहिए, तब तापमान में इस तरह से बढ़ोतरी राज्य वासियों को परेशानी में डालने वाली है। इसके कारण शाम ढलते ही ठंड लग रही है और दिन खिलते ही गर्मी होने लग रही है। इसकी वजह से वायरल बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। इस बीच राज्य में तूफान की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने इस बात की आशंका जताई है कि शनिवार को चक्रवात ‘जवाद’ बंगाल के तटीय क्षेत्रों में तांडव मचा सकता है। तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिसके कारण तटीय क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने में राज्य सरकार जुटी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here