आसनसोल में कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, 3 की मौत

आसनसोल : स्थानीय नगर निगम के वार्ड संख्या 27 के आरके डंगाल इलाके में बुधवार की शाम को शिव चर्चा और कंबल वितरण के कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए।

पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी की पत्नी चैताली तिवारी के वार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम से उनके जाने के कुछ देर बाद ही कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में कई महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान चांदमुनि देवी (45) और प्रीति सिंह (12) के रूप में हुई है। तृतीय मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना के बाद घायलों के साथ भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता, तृणमूल कांग्रेस नेता के धनरंजन सिंह आदि जिला अस्पताल में पहुंचे।

तृणमूल कांग्रेस नेता वी. शिवदासन दासू ने कहा कि बहुत ही दुखद हादसा हुआ। फिलहाल राहत कार्य पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मामले पर नजर बनाये हुए है। घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए कहा गया है।

वहीं घटना के बाद मौके पर सन्नाटा छाया हुआ है। अस्पताल में जो लोग पहुंचे हैं, वह भी कुछ नहीं बता रहे हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेताओं का कहना है कि घटना के समय वह लोग वहां मौजूद नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

48 − = 46