कोलकाता : हिन्दी के सुप्रसिद्ध समालोचक, वरिष्ठ साहित्यकार श्री श्रीनिवास शर्मा का शुक्रवार की रात देहांत हो गया। विगत 19 नवम्बर को उन्हें चिकित्सा के लिए मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में भर्ती किया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार दिखने लगा था लेकिन किन्तु इसी बीच उम्रजनित कुछ बीमारियाँ बढ़ गयीं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 89 वर्ष के थे। साहित्य जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले शर्मा जी गत लगभग 37 वर्षों से ‘छपते छपते’ दैनिक के उत्सव विशेषांक का सम्पादन कर रहे थे। हिन्दी साहित्य जगत में शोक की लहर है। विभिन्न साहित्यकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here