नयी दिल्ली : प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित ‘पद्म भूषण’ अवॉर्ड प्राप्त किया। व्यापार और उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

पुरस्कार प्राप्त करने पर कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, “अनेक पीढ़ियों से राष्ट्र निर्माण और ट्रस्टीशिप की भावना हमारे परिवार में सर्वोपरि रही है। और इसलिए, यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना वास्तव में मेरे लिए बहुत ही सुखद है। मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं और इस सम्मान को 36 देशों के मेरे अपने 1 लाख 40 हज़ार सहयोगियों की ओर से स्वीकार करता हूं। यह पुरस्कार आदित्य बिड़ला समूह के व्यापक प्रभाव की पहचान है- एक ऐसा प्रभाव जिसमें जीवन को समृद्ध बनाने और कार्यों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया जाता है कि कारोबार भी बेहतरी की दिशा में एक कदम हो सकता है।”

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here