नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह को उनके 57 वें जन्मदिन पर बधाई दी और भाजपा तथा सरकार में उनके योगदान की सराहना की।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई। मैंने कई वर्षों तक अमित भाई के साथ काम किया है और पार्टी और सरकार को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखा है। वह ऐसे ही जोश के साथ देश की सेवा करते रहें। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर शाह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “ऊर्जा, कर्मठता, ज्ञान और कार्यकुशलता के धनी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण के प्रति आपका परिश्रम और सेवाभाव सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बधाई संदेश में शाह के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए कहा, “वह नागरिकों की सेवा में एक सुरक्षित भारत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।”

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शाह को अद्भूत प्रतिभा और दूरदर्शिता वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह दशकों पुरानी समस्याओं का हल निकालने में जुटे हैं। उन्होंने कहा, “शाह के प्रयासों से देश शांति के पथ पर चला है, और इससे विकास को तेज गति मिली है। उनके अनुभव और संकल्प ने ना सिर्फ भाजपा को राजनीति के शिखर पर पहुंचाया, बल्कि हमें राष्ट्रसेवा के लिये प्रेरित भी किया। ”

उल्लेखनीय है कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here