पेट्रोलियम की कीमतें इंदिरा गांधी के समय से ही बढ़ रही हैं : दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कोलकाता : ईंधन तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर आम परेशान है। विपक्षी समूह केंद्र पर हमलावर है। इसको लेकर ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कोई नई बात नहीं है, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत इंदिरा गांधी के समय से ही बढ़ रही है। मंगलवार सुबह इको पार्क में प्रातः भ्रमण के दौरान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर जीएसटी लाना चाहती है लेकिन राज्य सरकार ऐसा होने नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतें अचानक नहीं बढ़ी हैं, इंदिरा गांधी एवं मनमोहन सिंह के समय से ही बढ़ रही हैं।
राजीव बनर्जी भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उस संदर्भ में राजीव पर हमला बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा कि राजनीति का स्तर गिर रहा है, यह आम आदमी की नजर में चिंता का विषय है। भाजपा के लोग ठीक हैं जो अवसरवादी है उन्हें कठिनाई होती है। वह नहीं समझ पा रहे थे कि क्या करना है और क्या नहीं। कमाने के लिए कुछ नहीं और करने के लिए कुछ नहीं है। सभी को पद दिया गया है। सम्मान दिया गया है, टिकट दिया गया है। भाजपा के अंदर कोई समस्या नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 1 =