मुंबई : भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह का नया गाना “धन धुआँ हो जाई” रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने का टीज़र आते ही लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गाना लॉंच किया गया, यह कुछ घंटों में लाखों व्यूज पार कर गया। सोशल मीडिया पर भोजपुरिया दर्शकों द्वारा यह काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें पवन सिंह और उनकी एक्ट्रेस का अंदाज खूबसूरत दिख रहा है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के अफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Advertisement

इस गाने को पवन सिंह के साथ अंजली राज ने खूबसूरत आवाज में गाया है। इसके वीडियो को एक कॉन्सेप्ट के अनुसार फ़िल्माया गया है। खुद पवन सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिसियल अकाउंट से इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है कि जय माता दी, धन धुआं हो जाई का फूल वीडियो सांग शुभ लाभ फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से आउट हो गया है। इसके खूबसूरत गीत लिखे हैं अरुण बिहारी ने और म्यूज़िक दिया है प्रियांशू सिंह ने।

इस गीत में पवन सिंह के अपोज़िट अभिनेत्री खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। गाने में पवन सिंह ब्लू कलर के कुर्ते में एक स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं। इस बेहतरीन वीडियो को डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने। रवि पंडित वही हैं जिन्होंने पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ ‘पुदिना आ आ आ’ जैसा सुपर डुपर हिट गाना किया था। पवन सिंह के गाने ‘धन धुआँ हो जाई’ को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाना यूटयूब और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। गाने के कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं। एडिटर दीपक पंडित हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here