कोलकाता : हिंदी साहित्य की मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का सोमवार को निधन हो गया है। ‘आंखों देखा झूठ’, ‘आपका बंटी’ जैसे लोकप्रिय उपन्यासों के लिए चर्चित रहीं मन्नू भंडारी का जन्म भोपाल में साल 1931 की 3 अप्रैल को हुआ था। उनके निधन से हिंदी साहित्य जगत की एक पीढ़ी का अंत हो गया है।
मन्नू भंडारी नयी कहानी आंदोलन का हिस्सा रही हैं, जिसकी शुरुआत निर्मला वर्मा, राजेंद्र यादव, भीष्म साहनी जैसे लेखकों ने की थी। मन्नू भंडारी के महिला किरदार पुरानी रुढ़ियों को तोड़ते, स्वतंत्र अस्तित्व की बात करते दिखते हैं।
मन्नू भंडारी का पहला उपन्यास ‘एक इंच मुस्कान’ 1961 में प्रकाशित हुआ था। इस उपन्यास को उन्होंने राजेंद्र यादव के साथ ही मिलकर लिखा था।

Advertisement

मन्नू भंडारी के लेखन की काफी सराहना की गई और उन पर आधारित फिल्में भी आईं। ऐसी ही एक मशहूर फिल्म रजनीगंधा थी, जो 1974 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उनकी शॉर्ट स्टोरी ‘यही सच है’ पर आधारित थी। यही नहीं इस फिल्म के लिए उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here