आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में आने वालों में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएंः डॉ. मनसुख मांडविया

नयी दिल्ली : देश के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में इलाज कराने वाले लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि केंद्र सरकार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर रही है। देश भर में 1.20 लाख से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में 113.62 करोड़ से अधिक मरीजों ने चिकित्सीय सलाह ली और अपना उपचार करवाया। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अब तक कुल 113.62 करोड़ लोगों ने चिकित्सीय सलाह ली जिनमें 52,6 करोड़ पुरुष और 60.6 करोड़ महिलाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 8 =