इतिहास के पन्नों में 24 मईः यूं ही नहीं दिलचस्प है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

देश-दुनिया के इतिहास में 24 मई की तारीख तमाम अहम से दर्ज है। इसी तारीख को 1875 में सर सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। इस शैक्षणिक संस्थान का नाम पहले दूसरा था। पहले इसमें गैर मुस्लिम विद्यार्थियों के लिए जगह नहीं थी। नाम बदलने पर प्रवेश के नियम भी बदले। इस संस्थान से तमाम हिंदू साहित्यकार और महान हस्तियां पढ़कर निकलीं हैं।

यहां से स्तानक करने वाले पहले व्यक्ति हिंदू ईश्वरी प्रसाद हैं। 15 विभागों से शुरू इस संस्थान में आज 108 विभाग हैं। करीब 1200 एकड़ में फैली यूनिवर्सिटी में 300 से ज्यादा कोर्स हैं। यह संस्थान अपने पुस्तकालय के भी मशहूर है। यहां की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में 13.50 लाख पुस्तकों के साथ तमाम दुर्लभ पांडुलिपियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

21 − = 17