निगम चुनाव का पाप धोने गंगासागर गयीं ममता : दिलीप घोष

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गंगासागर दौरे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा है कि कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान जो हिंसा और हेरफेर हुई उसी पाप को धोने के लिए ममता गंगासागर गई हैं।

इसके अलावा सागर तट पर कपिल मुनि मंदिर के महंत ज्ञान दास द्वारा ममता बनर्जी की सराहना करने और उन्हें भविष्य में देश की नेत्री होने की भविष्यवाणी पर भी दिलीप घोष ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि महंत राजनीति को नहीं समझते हैं, वह सभी को आशीर्वाद देते हैं और ममता को भी दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर दौरे पर गई थीं जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान महंत ज्ञानदास ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर सराहना की और कहा कि ममता जो कहती हैं, वह करके दिखाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 4 = 1