Kolkata : महानगर के लोगों को लुभा रहा एपीजे हाउस लॉन का 54 फीट ऊँचा क्रिसमस ट्री

कोलकाता : महानगर में हर उत्सव का सेलिब्रेशन बेहद ग्रैंड तरीके से किया जाता है। इसी के तहत पार्क स्ट्रीट स्थित एपीजे हाउस लॉन में कोलकाता का सबसे ऊँचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है। 54 फीट ऊंचे इस क्रिसमस ट्री को इतना आकर्षक बनाया गया है कि यह आस-पास से गुजरने वाले हर एक व्यक्ति को रूक कर इसका दीदार करने को मजबूर कर रहा है।

महानगर के लोग 3 जनवरी तक इस आकर्षक क्रिसमस ट्री का दीदार कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्रिसमस ट्री को 10 दिनों में 25 लोगों ने कड़ी मेहनत और पूरे दिल से तैयार किया है। इस ट्री में 161 बड़े और छोटे तारे, 350 गेंदें, 300 घंटियाँ और 100 उपहार बॉक्स लगाए गए हैं।

इस विशाल क्रिसमस ट्री को रोशन करने के लिए 12,000 से अधिक एलईडी स्पार्कल लाइट और 1,50,000 से अधिक एलईडी राइस लाइट का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री के आकर्षण को और भी बढ़ाने के लिए एपीजे भवन के बाहरी हिस्से को भी रोशनी से सराबोर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 34 = 38