केएमसी चुनाव : एक नज़र चुनावी मैदान में खड़े नेताओं के रिश्तेदारों पर

कोलकाता : मंत्री फिरहाद हकीम और विधायक देबाशीष कुमार की बेटियों प्रियदर्शिनी और देबलीना को क्रमशः वार्ड 82 और वार्ड 85 में उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। हालांकि अंतिम समय में फिरहाद और देबाशीष को ही उन दोनों वार्डों में नामांकित किया गया। लेकिन उम्मीदवारों की लिस्ट में नेताओं के करीबी लोगों को टिकट दिए गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं नेताओं के करीबी रिश्तेदारों पर…

वार्ड 2 – सांसद डॉ. शांतनु सेन की पत्नी काकोली सेन।
वार्ड 8 – शशि पांजा (राज्य मंत्री) की बेटी पूजा पांजा, दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत पांजा की पोती।
वार्ड 46 – तृणमूल के पूर्व पार्षद गोपाल साहा की पत्नी प्रियंका साहा।
वार्ड 49- दिवंगत पार्षद व विधायक विनय बनर्जी की पोती मोनालिसा बनर्जी लंबे समय तक पार्षद रहीं अपराजिता दासगुप्ता की भतीजी हैं।
वार्ड 53 – इंद्राणी साहा बंद्योपाध्याय, राधेश्याम साहा (टीएमसी के पूर्व पार्षद) की पुत्री।
वार्ड 58- विधायक स्वर्णकमल साहा के पुत्र संदीपन साहा। माँ सुनीता साहा पूर्व तृणमूल पार्षद रही हैं।
वार्ड 62 – इकबाल अहमद (पूर्व डिप्टी मेयर केएमसी) की बेटी सना अहमद , पूर्व सांसद सुल्तान अहमद की भतीजी हैं।

वार्ड 66 : फैयाज खान, मंत्री जावेद अहमद खान के पुत्र।    वार्ड 68 : तनिमा चटर्जी (निर्दलीय), स्वर्गीय सुब्रत मुखर्जी की बहन।                                                                  वार्ड 72- राज्यसभा सांसद व तृणमूल महासचिव सुब्रत बक्शी के भाई संदीप बक्शी।                                        वार्ड 73 – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी काजरी बंद्योपाध्याय।

वार्ड 81- अरूप विश्वास (मंत्री) के छोटे भाई की पत्नी जुई विश्वास
वार्ड 83 : अर्करंजन भट्टाचार्य (सीपीएम), सीपीएम सांसद बिकाशरंजन भट्टाचार्य के भतीजे।
वार्ड 86 : चंद्रिमा भट्टाचार्य (मंत्री) के पुत्र सौरव बसु।
वार्ड 86 : गौरव बिस्वास (बिना टिकट मिले निर्दलीय), दिवंगत एवं निवर्तमान बीजेपी पार्षद तिस्ता बिस्वास के पति।
वार्ड 90 – केएमसी परिषद के निवर्तमान बोर्ड में तृणमूल कानून सेल के नेता वैश्वानर चट्टोपाध्याय की पत्नी चैताली चट्टोपाध्याय। वैश्वानर चट्टोपाध्याय खुद उम्मीदवार हैं (वार्ड 91)।
वार्ड 96- पूर्व मंत्री एवं आरएसपी के पूर्व प्रदेश प्रमुख स्वर्गीय क्षिति गोस्वामी की पुत्री वसुंधरा गोस्वामी।               वार्ड 106 – अरिजीत दास ठाकुर, दीपू और दुलाल दास ठाकुर (दोनों पूर्व टीएमसी पार्षद) के पुत्र।
वार्ड 116 – केएमसी के निवर्तमान मेयर परिषद सदस्य तारक सिंह की पुत्री कृष्णा सिंह। तारक सिंह खुद भी उम्मीदवार हैं।
वार्ड 117- तारक सिंह के पुत्र अमित सिंह।
वार्ड 131- विधायक दुलाल दास की बेटी रत्ना चट्टोपाध्याय।
वार्ड 135 – रुबीना नाज (बिना टिकट निर्दलीय), तृणमूल के पूर्व मेयर परिषद समसुज्जमां अंसारी की बहू)। सैमसुज्जमां खुद उम्मीदवार ( वार्ड 138) हैं।

(जिनकी पार्टी का उल्लेख नहीं है वे सभी तृणमूल के उम्मीदवार हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

24 − = 20