सिलीगुड़ी : विधानसभा चुनाव में सिलीगुड़ी की जनता ने दिखा दिया है कि वह भाजपा के साथ है। जिस वजह से अगर सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव निष्पक्ष हुआ तो निगम में बोर्ड भाजपा का ही बनेगा। सिलीगुड़ी में गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने यह बात कही।

Advertisement

पत्रकारों से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने यह भी कहा कि सिलीगुड़ी सहित उसके आसपास विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भाजपा के हैं। इसका मतलब है कि क्षेत्रों की जनता का प्यार भाजपा के साथ है। जिस वजह से सिलीगुड़ी नगर निगम का शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हुआ तो बोर्ड उनकी बनेगी।

उल्लेखनीय है कि दिनहाटा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुँचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष गुरुवार को सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यालय में सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन ने माला और खादा पहनाकर स्वागत किया।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here