सिलीगुड़ी : एनजेपी थाने की पुलिस ने बिहार तस्करी से पहले 30 लाख का गांजा जब्त किया है। वहीं, इस मामले में दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम कनक बर्मन और दिलीप बर्मन है। दोनों कूचबिहार के रहने वाले हैं।

Advertisement

एनजेपी थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात फुलबाड़ी में एक अभियान चलाया गया। इस दौरान कूचबिहार से आ रही एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। जिसके बाद पिकअप वैन से 210 किलोग्राम गाजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों सहित पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। तस्करों ने पुलिस को बताया कि गांजा को वह बिहार ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here