फिरहाद हकीम (फाइल फोटो)

कोलकाता : राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम आज मंगलवार को दूसरी बार कोलकाता नगर निगम में मेयर के तौर पर शपथ लेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोलकाता नगर निगम परिसर में ही मंच बनाया गया है।

Advertisement

नगर निगम के सूत्रों ने बताया है कि पहली बार ऐसा हो रहा है, जब निगम परिसर के अंदर शपथ ग्रहण के लिए मंच बनाया गया है। करीब 500 अतिथियों के बैठने की जगह बनाई गई है और मूल मंच पर 30 लोग बैठ सकते हैं। राज्य के परिवहन मंत्री हकीम दोपहर के समय शपथ लेंगे।

नगर निगम के सूत्रों ने बताया है कि 2015 में शोभन चटर्जी ने मेयर के तौर पर नगर निगम के अधीनस्थ टाउन हॉल में शपथ ली थी। हालांकि उसके पहले बाकी सभी मेयर ने नगर निगम के सभागार में ही शपथ ली लेकिन इस बार इस पूरी प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। खास बात यह है कि सुरक्षा की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here