कोलकाता : रविवार को शहर में दो जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई। आग लगाने की पहली घटना टेंगरा इलाके की है। रविवार तड़के करीब तीन बजे टेंगरा के पीलखाना रोड स्थित एक प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। एक के बाद एक धमाकों की आवाज से स्थानीय लोगों की नींद खुल गयी। घर से बाहर निकलते ही स्थानीय लोगों ने देखा कि गोदाम जल रहा है। ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने की वजह से प्लास्टिक गोदाम के बगल में मौजूद दो और गोदामों में भी आग लग गयी। खबर मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे की प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इस अग्निकांड में 3 गोदाम जल कर राख हो गए।

Advertisement

इसके अलावा रविवार तड़के करीब चार बजे शोभाबाजार के हरि बोस लेन में एक टाली घर में आग लग गई। उस घर में कई किराएदार रहते हैं। मकान मालिक को पहले पता चला कि घर में आग लगी है। इसकी जानकारी उन्होंने किराएदारों को दी। सभी तुरंत घर से बाहर निकल आये। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घर में छह गैस सिलेंडर रखे हुए थे। दमकल के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने उन सिलेंडर को तुरंत हटा दिए। जिससे बड़ी दुर्घटना से बचा जा सका है। घर में इतने सिलेंडर क्यों रखे गए थे, इसकी जांच की जा रही है। इन दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नही है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here