दिलीप घोष ने माना, कोलकाता में कमजोर है भाजपा, बाकी निकायों में देंगे कड़ी टक्कर

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने स्वीकार किया है कि कोलकाता में पार्टी संगठन के तौर पर कमजोर है।

शुक्रवार सुबह न्यू टाउन स्थित इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे घोष ने कोलकाता नगर निगम में हार के सवाल के जवाब में बताया कि यह सच है कि कोलकाता में हमारा संगठन बहुत मजबूत नहीं है लेकिन राज्य में बाकी निकायों में चुनाव के दौरान पार्टी कड़ी टक्कर देगी।

उन्होंने कहा कि महानगर में हार के पीछे कई वजहें हैं, जिसका विश्लेषण समय के साथ किया जाएगा। इसके अलावा कोलकाता नगर निगम चुनाव जीतने को लेकर तृणमूल कांग्रेस की खुशी पर तंज कसते हुए दिलीप घोष ने कहा कि उनके लिए खुश होने जैसा कुछ नहीं है। चुनाव के पहले हिंसक माहौल बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि 144 वार्ड वाले कोलकाता नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटें जीती हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी महज तीन सीटों पर सिमट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + = 20