West Bengal : चुनाव प्रचार करने कूचबिहार पहुंचे भाजपा के दिग्गज

BJP

कूचबिहार : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष आज दिनहाटा उपचुनाव के लिए प्रचार करने के लिए कूचबिहार पहुंचे।
मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ट्रेन के माध्यम से कूचबिहार स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मालती राभा राय और अन्य तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा के मुताबिक दिनहाटा उपचुनाव प्रचार के दौरान कई स्थानों पर दोनों नेताओं के कार्यक्रम हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार ने दिनहाटा के तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार उदयन गुहा पर हमला करते हुए कहा कि दिनहाटा में आम जनता में भय का माहौल बनाया जा रहा है, जिस वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव होने पर भाजपा की जीत पक्की है।

यह भी पढ़ें : West Bengal : तथागत राय के ट्वीट पर बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 67 = 75