वर्ष के अंत में उत्सवों की रात कोलकातावासियों को मिलेगी नाइट बस सर्विस

कोलकाता : वर्ष 2021 के अंत में उत्सवों के दिन कोलकातावासियों को रात में भी बस सेवाएं मिलेंगी। मंगलवार को राज्य परिवहन विभाग ने यह आश्वासन दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात नौ बजे के बाद कोलकाता की सड़कों पर बहुत कम संख्या में बस में देखी जाती हैं। इस कारण उत्सवों के दौरान कोलकाता शहर में आए लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन उत्सवों के मौसम में 24, 25 और 31 दिसंबर तथा पहली जनवरी को कोलकातावासियों को रात्रि में भी बस सेवाएं मिलेंगी। कोलकातावासी इन बसों से शहर के उत्तर और दक्षिण कई इलाकों में जा पाएंगे।

विशेष सूत्रों के अनुसार वर्ष के अंत में पड़ने वाले उत्सव के दौरान रात के समय वातानुकूलित और सामान्य दोनों प्रकार की बसें सड़क पर दौड़ेगी। सरकारी बसों के साथ-साथ निजी बस में भी वर्ष के अंत मे उत्सवों की रातों में सड़कों पर होंगी। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया है कि 25 से 30 दिसंबर तक हावड़ा सियालदह स्टेशन, पार्क स्ट्रीट, धर्मतल्ला सहित अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में उत्सव की रातों को बसें सरपट दौड़ेंगी। परिवहन विभाग के इस आश्वासन के बाद कोलकातावासियों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 2 =