अनुब्रत का उत्थान तृणमूल के समर्थन के बिना संभव नहीं : शमिक भट्टाचार्य

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में बीरभूम जिला तृणमूल के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल की सीबीआई के हाथों गिरफ्तारी के बाद भाजपा तृणमूल को सीधे कठघरे में लाना चाहती है। पार्टी प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने अनुब्रत मंडल के उत्थान के पीछे तृणमूल का हाथ होने का आरोप लगाया।

गुरुवार को शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की, अनुब्रत एक मुखौटा थे। उनका उत्थान तृणमूल के समर्थन के बिना संभव नहीं था। बोलपुर में फैला विशाल साम्राज्य अनुब्रत के आदेश के बिना संभव नहीं था। लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ है। बीरभूम में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पुलिस पर बमबारी की गई, झूठे मुकदमे थोपे गए, किसके आदेश पर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

22 + = 27