कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार बगावत से जूझ रही है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा को एक और झटका लगा है। अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की है।

Advertisement

गुरुवार को अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी ने भाजपा नेताओं पर बंगाल के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की है। अभिनेत्री चटर्जी ने विधानसभा चुनाव में बेहला पश्चिम से वर्तमान संसदीय कार्य तथा उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव में हार के बाद से उन्होंने पार्टी से दूरी बनाकर रखी थी। श्रावंती ने ट्वीट किया, “भाजपा बंगाल के विकास के लिए गंभीर नहीं है। उनमें (नेताओं) बंगाल के लिए काम करने के रवैये की कमी है।”

बताया गया कि सोमवार को रूपांजना मित्रा की तरह ही श्रावंती को भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विजया सम्मिलनी में आमंत्रित किया गया था लेकिन वह नहीं गई थीं। चर्चा थी कि वह भाजपा से इस्तीफे की घोषणा किए बिना मुख्यमंत्री के समारोह में शामिल नहीं होना चाहती थीं।

दरअसल, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 1 मार्च को श्रावंती भाजपा में शामिल हुई थीं। चुनाव में हार के बाद भाजपा के वयोवृद्ध नेता तथागत रॉय ने श्रावंती, तनुश्री चक्रवर्ती और पायल सरकार को टिकट देने पर सवाल उठाए थे। उसके बाद से अभिनेत्री ने पार्टी से दूरी बना ली थी और उनके पार्टी छोड़ने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। अटकलें लगाई जा रही है कि श्रावंती तृणमूल कांग्रेस का दामन थामेंगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here