लोकल ट्रेनें रद्द होने से नाराज यात्रियों ने जताया विरोध

कोलकाता : कोरोना प्रतिबंधों के मद्देनजर बंगाल में पूर्व रेलवे ने सियालदह डिवीजन में कुछ लोकल ट्रेनें रद्द करने से नाराज यात्रियों ने बुधवार को उत्तर व दक्षिण शाखा में रेल अवरोध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे दैनिक यात्रियों का कहना था कि ट्रेनें रद्द नहीं होनी चाहिए। यात्रियों की सुविधा के लिए समस्त लोकल ट्रेनें चलाई जाएं। रेल यातायात रोकने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण शाखा के कैनिंग स्टेशन से सुबह 3.45 बजे छूटने वाली लोकल ट्रेन रद कर दी गई, जिसके विरोध में बुधवार की सुबह ही यात्रियों ने तालदी स्टेशन पर रेल यातायात अवरोध कर दिया। यात्रियों का कहना है कि दक्षिण 24 परगना जिले के विभिन्न जगहों से हजारों लोग रोजी रोटी के लिए कोलकाता जाते हैं। ट्रेन के रद्द हो जाने से लोगों को कोलकाता जाने में समस्या हो रही है।

सियालदह की बनगांव शाखा के ठाकुरनगर स्टेशन पर फूल किसान व विक्रेताओं ने सुबह रेल यातायात अवरोध कर दिया। यहां भी ट्रेन रद्द किए जाने से यात्री नाराज दिखे। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन रद्द हो जाने से उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 2 =