गंगासागर मेले के लिए मंगलवार से चलेंगी अतिरिक्त ट्रेन व बसें

कोलकाता : गंगासागर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार से यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बाबू घाट गंगासागर मेला कैंप में जुटे लोगों के लिए एस्प्लेनेड से अतिरिक्त बसों का कल से संचालन शुरू हो जाएगा। सियालदह मंडल भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के लिए भी तैयार है।

प्रशासन ने मेले की जरूरतों के लिए राज्य परिवहन निगम और दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम के संयुक्त रूप से करीब डेढ़ हजार फेरे लगाने की योजना बनाई है। मेले के सात दिन के दौरान दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम लगभग 360 बसें उपलब्ध कराएगा। ये बसें कुल 480 ट्रिप चलेंगी। राज्य परिवहन निगम की बसों की करीब 1,100 ट्रिप चलने की योजना है। इसके अलावा, पुलिस कर्मियों और दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के लिए क्रमशः 6 और 50 बसें हैं। मेले में 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

हालांकि राज्य परिवहन निगम मुख्य रूप से एस्प्लेनेड से बसों का संचालन करता है लेकिन दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम की कुछ बसें हावड़ा से रवाना होंगी। बसों की सेवा मंगलवार से शुरू हो जाएगी और 12-15 जनवरी को और बसें चलेंगी। उस दौरान दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम की 75 बसों ने प्रतिदिन 100 फेरे लगाने का लक्ष्य रखा है। 18 जनवरी से फेरे की संख्या कम कर दी जाएगी। राज्य परिवहन निगम ने मेले के मुख्य चार दिन में औसतन 200 फेरे लगाने की योजना बनाई है।

दूसरी ओर, रेलवे सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए मेले के लिए लोकल ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा रही है। हावड़ा और सियालदह में हेल्पडेस्क खोले जा रहे हैं। सियालदह में यात्रियों के बैठने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। सियालदह साउथ ब्रांच में 12 से 18 जनवरी तक रोजाना 15 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। इनमें से छह ट्रेनें सियालदह-नामखाना रूट पर, एक नामखाना-लक्ष्मीकांतपुर रूट पर, दो लक्ष्मीकांतपुर-सियालदह रूट पर और एर काकद्वीप-सियालदह रूट पर चलेंगी। तीन ट्रेनों का रूट बढ़ा दिया गया है। हालांकि अतिरिक्त ट्रेनें रात या सुबह के समय नहीं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25 + = 28