कोलकाता : महानगर के करया थाना इलाके के अहिरिपुकुर फर्स्ट लेन स्थित एक बिल्डिंग के निचले तले पर धमाके की घटना को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। धमाका गुरुवार की सुबह हुआ था। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जाँच की। पुलिस का कहना है कि वाष्प से बने बादल के कारण यह धमाका हुआ। यह वाष्प गैस लीक होने के कारण बना था। इसे वेपर क्लाउड बर्स्ट कहा जाता है। उस कमरे में वेपर क्लाउड बन गया था। जब परिवार के एक सदस्य ने मोबाइल चार्ज करने के लिए प्लग ऑन किया, तभी धमाका हो गया।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here