कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिलान्तर्गत दक्षिणेश्वर के अरियादह इलाके में गुरुवार को एक युवा तृणमूल नेता पर गोली चलाई गई है। घायल नेता का नाम अरित्र घोष है। हमले का आरोप तृणमूल के ही एक अन्य कार्यकर्ता पर लगा है।

Advertisement

आरोप है कि गुरुवार दोपहर तृणमूल नेता अरित्र बाइक चला रहे थे। तभी उस पर फायरिंग की गई। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। आरोप है कि इसके बाद रॉड से पीट-पीट कर युवा नेता के हाथ-पैर तोड़ दिये गये।

सूत्रों के मुताबिक, वह गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here