हुगली : हुगली जिले में चुंचूड़ा थानान्तर्गत श्यामबाबू घाट इलाके में शविवार तड़के समाज विरोधियो ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल युवक का नाम दीप मंडल (24) है। घायल युवक को पहले चुंचूड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल लेकर जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे कोलकाता स्थानांतरित कर दिया। पुलिस ने घटना कर कुछ ही घंटों के भीतर इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों के नाम राजा विश्वास और अभिजीत दास उर्फ गुड्डू है। घटना के बाद राजा नसीबपुर इलाके में स्थित अपने मौसी के घर छुपा हुआ था। राजा की निशानदेही पर इस घटना के दूसरे आरोपित अभिजीत दास को चुंचूड़ा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल किये गए आग्नेयास्त्र को भी बरामद कर लिया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार राजा और दीप दोनों रविन्द्र नगर इलाके के निवासी हैं। शनिवार सुबह श्यामबाबू घाट पर किसी बात को लेकर राजा और दीप के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजा ने दीप की कमर में गोली मार दी। इस दौरान अभिजीत भी राजा के साथ था।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here