कोलकाता : महानगर कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब घर में खाना पकाने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर में खाना बना रही थी। फ़्रिज से सामान निकालते समय बिजली का झटका लगा था। मौके पर ही वह गिर पड़ी थी। अचेत हालत में बिधाननगर महकमा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान शुक्ला दास (50) के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि वह महिला फ्लैट में अकेले रहती थी।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here