हुगली : जिले में पांडुआ थानान्तर्गत इटाचुना इलाके में एक महिला ने गुरुवार देर रात अपने पति और बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव के दौरान महिला खुद भी घायल हो गई है। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार इटाचुना इलाके सुविकास घोष अपनी पत्नी तंद्रा और बेटी सुलग्ना के साथ रहते हैं। गुरुवार रात इनके घर से चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर का दरवाजा तोड़ा तो घर में चारों ओर खून के छींटे मिलीं। पुलिस के अनुसार तंद्रा धारदार हथियार से सुलग्ना के पैर पर वार किए जा रही थी और किसी के तन पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने तत्काल तंद्रा पर नियंत्रण पाया और तीनों को अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार तड़के सुलग्ना की स्थिति बिगड़ने पर उसे कोलकाता रेफर किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुविकास पांच वर्ष पहले अपना धर्म परिवर्तन कर हिन्दू से ईसाई बने थे। यह परिवार धार्मिक चर्चाओं में ही व्यस्त रहता था। अशुभ शक्तियों को रोकने के लिए ये लोग तरह-तरह के अनुष्ठान करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here