कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के सतगछिया विधानसभा अंतर्गत बजबज में एक अवैध पटाखा कारखाने में बुधवार की सुबह जबर्दस्त विस्फोट हुआ। बजबज-2 मोहनपुर के रिहायशी इलाके में हुए इस विस्फोट में तीन लोगों के मारे जाने और अन्य कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन ने किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की थी। बताया जा रहा है कि घर में अवैध रूप से पटाखों को जमा किया गया था।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतगछिया विधानसभा के लोग सुबह भयानक विस्फोट की आवाज से जाग गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बजबज- 2 प्रखंड के नोदाखाली थाना क्षेत्र के नस्करपुर ग्राम पंचायत के आर्य पाड़ा के मोहनपुर में बुधवार सुबह करीब 8.15 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ।

पुलिस के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि पास के एक घर का शीशा टूट गया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। नोदाखाली थाने के प्रभारी के साथ स्थानीय तृणमूल नेता बुकान बनर्जी मौके पर पहुंचे थे।

दक्षिण 24 परगना के इस इलाके में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते हैं। इसके पहले भी अवैध पटाखे बनाने के मामले में विस्फोट की घटना हो चुकी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here