कोलकाता : राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। धूपगुड़ी में पांच सितंबर को उपचुनाव होगा। वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी। इसके साथ ही झारखंड, केरल, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे। कुल मिलाकर छह राज्यों की सात सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव होंगे।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में धुपगुड़ी में भगवा अबीर उड़ा था। यहां से बिष्णुपद रॉय भाजपा से विधायक बने थे। फेफड़ों की समस्या के कारण एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के दौरान पिछले महीने उनकी मृत्यु हो गई थी। इस बार उस खाली सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।

राष्ट्रीय चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, उपचुनाव के लिए नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है। नामांकन की जांच 18 अगस्त को, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here