कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राज्यपाल पर जुबानी हमला कर रहे राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बोस ने मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ दी है। शनिवार को उन्होंने राज्यपाल डॉक्टर सी. वी. आनंद बोस का नाम लिए बिना उनकी तुलना राक्षस और वैंपायर से की है।

Advertisement

दरअसल राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार से टकरा के बीच राज्यपाल ने शनिवार को कहा है कि वह आज आधी रात को एक बड़ा फैसला लेंगे।

Advertisement
Advertisement

उसके बाद शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि आधी रात तक देखिए। एक्शन का इंतजार करिए। सावधान सावधान सावधान। शहर में नए वैंपायर आए हैं। नागरिक कृपया अपना ध्यान रखें। मैं बहुत ही उत्सुकता से भारतीय माइथॉलजी में वर्णित राक्षस प्रहर का इंतजार कर रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल की तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से की थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here