West Bengal Corona Update : 24 घंटे में संक्रमण के 752 नए मामले, 7 की मौत

कोलकाता : मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 752 नये मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 16,31,817 हो गयी है।

वहीं यहां अभी तक इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर कुल 19,733 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 7 लोगों की मौत बीते एक दिन में हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 721 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद यहाँ स्वस्थ लोगों का आँकड़ा 16,04,627 हो गया है। वहीं डिस्चार्ज रेट 98.33% दर्ज हुआ है। राज्य में 7,457 सक्रिय मामले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 2 =