West Bengal Corona Update : एक दिन में 567 लोग कोरोना पॉजिटिव

Corona Cases

कोलकाता : ओमिक्रॉन के खतरे के बीच पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण में कमी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 567 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 24 घंटे के दौरान 37 हजार 333 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। वहीं 24 घंटे के दौरान 571 लोग स्वस्थ हुए हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 16 लाख 21 हजार 370 में से 15 लाख 94 हजार 230 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 7 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19 हजार 575 पर जा पहुंची है। एक्टिव मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है। वर्तमान समय में 7 हजार 565 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर 98.33 फीसदी पर पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 12 =