कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के इकलौते सदस्य चंद्र कुमार बोस ने भी भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा छोड़ने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने वह पत्र भी दिखाया जो उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को लिखा है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा है।

Advertisement

इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि आज सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरद चंद्र बोस की 134वीं जयंती है। वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परामर्शदाता और आजाद हिंद फौज में मुख्य संगठन कर्ता थे। 2016 में जब मैंने भाजपा के सदस्यता ली थी तब इस बात पर सहमति बनी थी कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के धर्मनिरपेक्ष आदर्श का प्रचार मैं भाजपा के मंच के जरिए पूरे देश में करूंगा।

Advertisement
Advertisement

उसी समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासमूलक कार्यों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ली थी लेकिन राज्य अथवा केंद्रीय नेतृत्व से बाद में कोई मदद नहीं मिली। यहां तक कि इस बात पर भी सहमति बनी थी कि भाजपा में आजाद हिंद मोर्चा का गठन होगा जिसका अनुपालन नहीं हुआ। इसलिए अब पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here