बर्दवान : पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ में फिर फायरिंग हुई है। हथियार बंद हमलावरों ने एक सोने की दुकान बंदूक की नोंक पर लूट की कोशिश की। सफल नहीं होने पर मलिक को गोली मार दी है।

Advertisement

यह घटना शक्तिगढ़ के जोतराम के पास की है। सोने की दुकान के मालिक को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के किनारे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल व्यक्ति को सीने में गोली लगी हैउसका नाम संदीप दास है।

Advertisement
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक सर्राफा दुकान पर आये। वे काली पैंट और सफेद शर्ट पहने हुए थे। उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था। एक व्यक्ति बाहर खड़ा था। ग्राहक के भेष में एक अन्य व्यक्ति दुकान में दाखिल हुआ और उन पर बंदूक तान दी। उनसे सोना और आभूषण लूटने की कोशिश की। बाधा देने पर दुकान मालिक को गोली मार दी। शुक्रवार दोपहर के समय जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सिंह राय मौके पर पहुंचे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here