कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण काबू में होते दिख रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 10,959 नये मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण का कुल मामला 19,39,920 हो गया है। वहीं इस जानलेवा वायरस ने एक दिन में 37 और लोगों की जान लेकर मौत के आंकड़े को 20,230 पर पहुँचा दिया है। गुरुवार को यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1,44,809 दर्ज की गई है।

Advertisement

हालांकि बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना को मात देकर 17,815 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद यहां स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 17,74,881 हो गया है। डिस्चार्ज रेट 91.49% है।

गुरुवार को जारी आंकड़ों में कोलकाता में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1,759 नये मामलों की पुष्टि हुई है। कोलकाता के बाद उत्तर 24 परगना जिला है, जहां 24 घंटे में 1,747 मामले दर्ज हुए हैं।

जिलों का आंकड़ा देखें –

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here