कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मौसम में बदलाव होने लगा है। कई दिनों तक गिरावट के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वैसे दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर है। उत्तर बंगाल के अधिकतर जिलों में यह 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है।

Advertisement

कोलकाता का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह लगभग सामान्य है। शनिवार को उम्मीद है कि सारा दिन तापमान न्यूनतम 23 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा। वातावरण में अपेक्षित आर्द्रता 92 फीसदी है। इस कारण दिन में हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है लेकिन सूर्यास्त के बाद फिर ठंड बढ़ने की सम्भावना है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम, बर्दवान आदि जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here