विनय कुमार त्रिपाठी

कोलकाता : केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने विनय कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक, उत्तर पूर्व रेलवे को रेलवे बोर्ड, नयी दिल्ली के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नियुक्ति को दिसंबर, 2022 तक के लिए मंजूरी दे दी है।

Advertisement

विनय कुमार त्रिपाठी ने रुड़की से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) किया और 1983 के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आईआरएसईई) बैच के भारतीय रेलवे सेवा के माध्यम से रेलवे में शामिल हुए। उनकी पहली पोस्टिंग उत्तर रेलवे में सहायक विद्युत अभियंता के रूप में थी। अपने विशिष्ट करियर में त्रिपाठी ने उत्तर, मध्य और पश्चिम रेलवे में विद्युत विभाग के महत्वपूर्ण पदों के साथ-साथ मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद, मुख्य विद्युत लोकोमोटिव इंजीनियर, अपर महाप्रबंधक के महत्वपूर्ण पदों के कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

उन्होंने स्विट्जरलैंड और यूएसए में उच्च प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग लिया है। त्रिपाठी ने अत्याधुनिक थ्री-फेज लोकोमोटिव और उनके स्वदेशीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो अब भारतीय रेलवे के काम आ रही है। उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तर पूर्व रेलवे ने दो रेलवे बोर्ड शील्ड जीते एक बिक्री प्रबंधन में और दूसरा रनिंग रूम श्रेणी में है। त्रिपाठी को रेलवे प्रबंधन और प्रशासन का व्यापक अनुभव है और वे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here